4 साल से बंद पड़ा सोलर कोल्ड स्टोर, किसानों को नहीं मिल रहा लाभ

रानीश्वर के पाथरा लैंपस में बना सोलर संचालित कोल्ड स्टोर चार साल से बंद है। भ्रष्टाचार और ताले के कारण स्थानीय किसानों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है।

रानीश्वर : सहकारिता विभाग की ओर से पाथरा लैंपस में स्थापित किए गए सोलर संचालित कोल्ड स्टोर शुरुआती दौर से ही बंद पड़े हैं. जिससे स्थानीय किसानों को कुछ लाभ नहीं मिल पा रहा है. जानकारी के अनुसार सहकारिता विभाग ने वर्ष 2021-2022 में पाथरा लैंपस के बगल में ही सोलर से संचालित किये जाने वाला कोल्ड स्टोर स्थापित किए गए थे.

लेकिन वर्ष 2021-2022 में जिले के पांच लैंपस के साथ साथ रानीश्वर प्रखंड के पाथरा,सुखजोड़ा व बृंदावनी लैंपस में किसानों से धान अधिप्राप्ति के मामले में गबन का मामला उजागर होने के बाद रानीश्वर के तीनों लैंपस के अलावा अन्य लैंपस के सहायक प्रबंधक के नाम पर संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से अभी तक मामला लंबित है. तीनों लैंपस में ताला लटका हुआ है.

वहीं अब पाथरा लैंपस का सोलर संचालित कोल्ड स्टोर भी बंद पड़ा है. जानकारी के अनुसार कोल्ड स्टोर एक टन की क्षमता वाला है. स्थानीय किसान इसमें फल सब्जी आदि सुरक्षित रख सकते थे. पर चार सालों से ताला लटका हुआ होने के कारण यह खराब होता जा रहा है.

किसानों से धान अधिप्राप्ति मामले में पूर्व में सुखजोड़ा लैंपस में 1978.81 क्विंटल धान,पाथरा लैंपस में 1281.65 क्विंटल धान,बृंदावनी लैंपस में 2347.86 क्विंटल धान तथा दिग्घी लैंपस में 420.11 क्विंटल व सरैयाहाट लैंपस में 1480.61 क्विंटल धान अधिप्राप्ति को लेकर गड़बड़ी करने का मामला उजागर हुआ था.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साधन सेन

वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >