SKMU में तीन अधिकारियों को सेवा विस्तार, डॉ. अब्दुस सत्तार को मिली बड़ी जिम्मेदारी

सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ने डीएसडब्ल्यू डॉ जैनेंद्र यादव और वित्त पदाधिकारी डॉ संजय कुमार सिन्हा का कार्यकाल बढ़ाया.

दुमका . सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (एसकेएमयू) में महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर कार्यरत तीन अधिकारियों को सेवा विस्तार दिया गया है . कुलपति प्रोफेसर डॉ कुनुल कांडिर के निर्देश पर तीन अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी कर यह निर्णय लिया गया . इन अधिकारियों का कार्यकाल 31 अगस्त को समाप्त हो गया था, जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने सेवा विस्तार की अधिसूचना जारी की .

विश्वविद्यालय में छात्र कल्याण अधिष्ठाता (डीएसडब्ल्यू) के पद पर कार्यरत डॉ जैनेंद्र यादव, वित्त पदाधिकारी डॉ संजय कुमार सिन्हा और सीसीडीसी डॉ अब्दुस सत्तार को सेवा विस्तार मिला है . इससे विश्वविद्यालय के इन महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर कामकाज की निरंतरता बनी रहेगी .

यह भी पढ़ें:

देवघर में पुलिस वाहन-टेंपो की भिड़ंत, 6 घायल; चौक की घेराबंदी पर उठे सवाल

डॉ सत्तार को मिली नयी जिम्मेदारी

सेवा विस्तार के साथ डॉ अब्दुस सत्तार को एक नयी जिम्मेदारी भी सौंपी गयी है . उन्हें डायरेक्टर ईस्टेट एंड फैसिलिटी मैनेजमेंट का निदेशक बनाया गया है . इस पद पर उनका कार्यकाल तीन वर्षों का होगा .

विश्वविद्यालय प्रशासन के इस फैसले से प्रशासनिक और प्रबंधन से जुड़े कार्यों में उनकी भूमिका और महत्वपूर्ण हो गयी है . सेवा विस्तार के साथ नयी जिम्मेदारी मिलने से विश्वविद्यालय में संबंधित विभागों के कामकाज को गति मिलने की उम्मीद है .

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Jayswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >