प्रतिनिधि, बासुकिनाथ जरमुंडी थानान्तर्गत कटहारा रोड में सोमवार को टेपरा नदी पुल पर बाइक पर सवार 80 वर्षीय महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में फातिमा बीबी (80) पति लतीफ मियां एवं शरीफ मियां (60) पिता गुलजान मियां रामपुर निवासी हैं. सिंहनी गांव के ग्रामीणों ने सीएचसी भेजा. डॉक्टर देवांशु कुमार लाडला व डॉ अंजू कुमारी ने प्राथमिक उपचार किया. इसके बाद रेफर कर दिया. शरीफ मियां की स्थिति चिंताजनक है. सिर में गहरी चोट लगी है. जरमुंडी पुलिस बाइक को जब्त कर लिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
