Dumka: प्रभात खबर की ओर से दुमका कन्वेंशन सेंटर में आयोजित दुमका गौरव सम्मान समारोह में समाज, शिक्षा, साहित्य, खेल, संस्कृति, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 37 विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि दुमका लोकसभा क्षेत्र के सांसद नलिन सोरेन थे. विशिष्ट अतिथियों में शिकारीपाड़ा विधायक आलोक सोरेन, डीसी अभिजीत सिन्हा, एसपी पीतांबर सिंह खेरवार, जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा उपस्थित थे. मंच पर प्रभात खबर, देवघर के संपादक डॉ आलोक कुमार सिंह एवं यूनिट हेड देवाशीष ठाकुर भी मौजूद रहे.
बदलाव लाने वालों को हमेशा सम्मानित करता है प्रभात खबर
समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुई. इसके बाद झारखंड कला केंद्र, दुमका की कलाकार अनुष्का, अनन्या, आनंदिता एवं आभ्या ने मंगलदीप की आकर्षक प्रस्तुति दी. कार्यक्रम संयोजक ऋषिराज के निर्देशन में सरस्वती वंदना एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने पूरे सभागार को भक्तिमय और सांस्कृतिक वातावरण से भर दिया. स्वागत भाषण में डॉ आलोक कुमार सिंह ने कहा कि प्रभात खबर हमेशा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों के कार्यों को पहचान और सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है और दुमका गौरव सम्मान उसी सोच का विस्तार है.
ये रहे मुख्य प्रायोजक
कार्यक्रम में अतिथियों ने सम्मानित व्यक्तियों को शॉल एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया. समारोह के दौरान मुख्य प्रायोजक कल्याण ज्वेलर्स, दुमका तथा अन्य प्रायोजकों अशोक लाइफ केयर एवं न्यू केयर हॉस्पिटल, रोहिणी ऑटोमोबाइल, जरमुंडी, तोकीपुर प्राइमरी टीचर्स ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट एंड बीएड कॉलेज, रानीश्वर, राजेश कुमार सिन्हा (एलआईसी अभिकर्ता) एवं प्रभात खबर पाठक मंच, दुमका को भी सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन झारखंड के सुप्रसिद्ध उद्घोषक राम सेवक गुंजन ने किया.
इन लोगों का रहा सराहनीय योगदान
इससे पहले मुख्य अतिथि का स्वागत प्रभात खबर के संपादक डॉ आलोक कुमार सिंह ने बुके एवं स्मृति चिह्न देकर किया, जबकि अन्य विशिष्ट अतिथियों का स्वागत प्रभात खबर, देवघर के यूनिट हेड देवाशीष ठाकुर, चीफ रिपोर्टर संजीत मंडल, विज्ञापन प्रबंधक विनीत कुमार, दुमका ब्यूरो चीफ आनंद जायसवाल ने किया.
ये भी पढ़ें…
दुमका: जिस कुएं से बुझती थी गांव की प्यास, उसी में समा गई मासूम अमन की जिंदगी
