हंसडीहा में चार वारंटी की हुई गिरफ्तार

एसआइ कामेश्वर सिंह द्वारा उसे गंगवारा गांव से गिरफ्तार कर लिया

हंसडीहा. हंसडीहा थाना कांड संख्या 173/13 के आरोपी संझला बास्की को वहां की पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. संझला बास्की के खिलाफ न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था. इसके बाद एसआइ कामेश्वर सिंह द्वारा उसे गंगवारा गांव से गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं मसलिया थाना क्षेत्र के बेलपहाड़ी गांव से एक गैर जमानतीय वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा. जरमुंडी थाना में कांड संख्या 64/17 में सुखु पुजहर के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था. थाना प्रभारी अनिल कुमार टुडू के नेतृत्व में छापेमारी कर सुखु पुजहर को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. इसी तरह नगर थाना पुलिस ने अलग-अलग कांड के फरार दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में खिजुरिया के प्रकाश मिर्धा और

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >