वैलिडेशन एक्ट के खिलाफ दुमका पेंशनर समाज, सांसद से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

वैलिडेशन एक्ट वापसी की मांग पर दुमका पेंशनर समाज ने की बैठक. सांसद से मिलकर केंद्र सरकार पर बनेगा दबाव. जानें आगे की रणनीति.

संवाददाता, दुमका: झारखंड राज्य पेंशनर समाज जिला शाखा दुमका की बैठक पेंशनर समाज कार्यालय में अध्यक्ष लक्ष्मीकांत ठाकुर की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन की गतिविधियों के साथ केंद्रीय संगठन के दिशा-निर्देशों पर चर्चा की गयी. पेंशनरों ने वैलिडेशन एक्ट वापस लेने की मांग को लेकर सांसद से संपर्क कर केंद्र सरकार पर दबाव बनाने का निर्णय लिया.

सचिव तारिणी प्रसाद कामत ने सदस्यों को संगठन की गतिविधियों और केंद्रीय संगठन के निर्देशों से अवगत कराया. उन्होंने बताया कि राज्य के विभिन्न जिला शाखाओं की ओर से अपने-अपने क्षेत्र के सांसदों से संपर्क कर वैलिडेशन एक्ट वापस लेने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है.

सांसद से मिलकर प्रधानमंत्री को पत्र भेजने का आग्रह

सचिव ने बताया कि सांसदों की ओर से इस मुद्दे पर सकारात्मक आश्वासन भी मिल रहा है. दुमका शाखा भी सांसद से संपर्क में है. इस संबंध में पत्र तैयार कर लिया गया है.

उन्होंने बताया कि एक-दो दिनों में सांसद से मुलाकात कर पेंशनरों की नाराजगी से अवगत कराया जायेगा. साथ ही सांसद से प्रधानमंत्री को उनके स्तर से पत्र भेजकर वैलिडेशन एक्ट वापस लेने की मांग रखने का आग्रह किया जायेगा.

देश में करीब दो करोड़ पेंशनर होने का दावा

बैठक में कहा गया कि पूरे देश में करीब दो करोड़ पेंशनर हैं. यदि पेंशनरों का आक्रोश बना रहा तो आने वाले दिनों में यह केंद्र सरकार के लिए गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है.

सचिव ने बताया कि राष्ट्रीय कमेटी की सामान्य परिषद की बैठक 31 अक्टूबर को कुरुक्षेत्र में आयोजित होगी. राज्य संगठन के निर्देश पर दुमका से भी एक-दो प्रतिनिधि इस बैठक में भाग लेंगे.

उपायुक्त के प्रयास की सराहना

बैठक में पेंशनर समाज कार्यालय में सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उपायुक्त के प्रयास की सराहना की गयी. उपायुक्त के प्रयास से कार्यालय में कॉमोड शौचालय, हाथ धोने के लिए बेसिन और टाइल्स की व्यवस्था की गयी है.

अध्यक्ष लक्ष्मीकांत ठाकुर ने जिले के तमाम पेंशनरों की ओर से उपायुक्त के प्रति आभार व्यक्त किया.

अब दूसरे मंगलवार को होगी मासिक बैठक

बैठक में पेंशनरों की सुविधा को देखते हुए मासिक बैठक के दिन में भी बदलाव किया गया. अब प्रत्येक माह के द्वितीय शनिवार के स्थान पर द्वितीय मंगलवार को मासिक बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया.

कोषाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा ने कोष प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. उन्होंने सदस्यता अभियान की धीमी गति पर चिंता जतायी. उन्होंने कहा कि प्रखंडों में सदस्यता की स्थिति और भी असंतोषजनक है, जिस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है.

प्रखंडों में संगठन मजबूत करने पर जोर

संयुक्त सचिव बालकिशोर कापरी ने सभी प्रखंडों में संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया. उन्होंने राष्ट्रीय समिति की बैठक में दुमका से प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही.

बैठक में बागेश्वर राय, राम पद रविदास, रामानंद मिश्रा, श्यामा देवी, अंजनी सिंह, हैदर अली, अब्दुल रशीद, विजय कुमार, सीताराम यादव, श्रीकांत प्रसाद, अरविंद मिश्रा, अरविंद झा, शंकर झा, कुंदन झा, प्रद्युम्न शर्मा समेत कई पेंशनर उपस्थित थे.

अंत में अध्यक्ष लक्ष्मीकांत ठाकुर के धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक समाप्त हुई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Jayswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >