रानीश्वर : मयुराक्षी ग्रामीण कॉलेज रानीश्वर में शासी निकाय का कार्यकाल समाप्त हो जाने तथा नये सिरे से शासी निकाय का गठन नहीं होने से कॉलेज के शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का वेतन भुगतान अगस्त महीने से लंबित है. कॉलेज में फिलहाल शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की संख्या 60 है.
नये शासी निकाय के गठन का इंतजार
प्रभारी प्राचार्य प्रो. नव कुमार पाल ने बताया कि अब नये सिरे से शासी निकाय का गठन होने तथा शासी निकाय के नये सचिव का चयन होने के बाद ही शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया शुरू होगी.
यूआर का किया गया चयन
हालांकि नये शासी निकाय के लिए सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका की ओर से अन्य कॉलेजों के साथ-साथ एमजी कॉलेज रानीश्वर के लिए भी यूआर का चयन किया गया है.
यूआर ने कॉलेज पहुंचकर की जांच
प्राचार्य प्रो. पाल ने बताया कि दो दिन पहले यूआर डॉ. निर्मला त्रिपाठी कॉलेज पहुंचीं और कई मामलों की जांच की. जांच रिपोर्ट विश्वविद्यालय को सौंपी जायेगी.
