युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश

एनएसएस इकाई–दो द्वारा गोद लिए मोचीपाड़ा गांव में शुक्रवार को नशामुक्ति अभियान चलाया गया.

रानीश्वर. एनएसएस इकाई–दो द्वारा गोद लिए मोचीपाड़ा गांव में शुक्रवार को नशामुक्ति अभियान चलाया गया. स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को नशे के शारीरिक, मानसिक व सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी. इससे दूर रहने की अपील की. युवाओं को योग व आयुष आधारित स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया. कॉलेज में ‘माय भारत बजट क्वेस्ट 2026’ क्विजमें भी स्वयंसेवकों ने भाग लिया. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ स्वर्ण कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित अभियान में प्रभारी प्राचार्य प्रो नव कुमार पाल समेत कई शिक्षक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >