दुमका में नकली वायर का बड़ा खेल बेनकाब: मां सुशीला ट्रेडिंग कंपनी पर छापा, 15 लाख का फर्जी क्रॉम्पटन वायर जब्त

दुमका में नकली क्रॉम्पटन वायर बेचने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई हुई है. 'मां सुशीला ट्रेडिंग कंपनी' में छापेमारी के दौरान ₹15 लाख के फर्जी तार जब्त किए गए. ये घटिया तार असली बताकर बेचे जा रहे थे, जिससे बड़े खतरे की आशंका थी.

दुमका : शहर में नामी कंपनियों के नाम पर नकली सामान बेचने वाले नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है. आईपी इन्वेस्टिगेशन (ICVA-IPR) ईस्ट एंड नॉर्थ जोन के रीजनल ऑफिसर तोतन चक्रवर्ती के नेतृत्व में और टाउन थाना दुमका की पुलिस टीम के सहयोग से दादी श्याम मंदिर रोड स्थित फर्म ‘मां सुशीला ट्रेडिंग कंपनी’ के परिसर में औचक छापेमारी की गई. इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान लगभग 15 लाख रुपये मूल्य का क्रॉम्पटन (Crompton) कंपनी का नकली वायर बरामद किया गया है.

कार्रवाई के लिए पहुंची टीम और नगर थाना की पुलिस | Prabhat Khabar Network

बाजार में खपाया जा रहा था नकली तार

जांच टीम के अनुसार, जब्त किया गया तार विशेष रूप से सबमर्सिबल पंप और डीप बोरिंग वायरिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है. नामी ब्रांड ‘क्रॉम्पटन’ के फर्जी लेबल और पैकेजिंग के सहारे इसे खुले बाजार में असली बताकर ऊंचे दामों पर खपाया जा रहा था. घटिया गुणवत्ता वाले इस तार से सबमर्सिबल मोटरों के जलने और शॉर्ट सर्किट का भारी जोखिम बना रहता था.

कार्रवाई के लिए पहुंची टीम और नगर थाना की पुलिस | Prabhat Khabar Network

कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही

जांच अधिकारी द्वारा जब्त माल की विस्तृत सूची तैयार कर संबंधित धाराओं के तहत कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस कार्रवाई से स्थानीय स्तर पर नकली उत्पादों का कारोबार करने वाले व्यापारियों में हड़कंप मच गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Jayswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >