दुमका में रात को कमरे में युवक संग मिली महिला, देवर ने दोनों को किया बंद; पति पहुंचा तो बैठी पंचायत, नहीं बनी सहमति

दुमका में भाभी को प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़े जाने पर देवर ने कमरे में ताला जड़ा. पति ने पत्नी को साथ रखने से किया इनकार, पंचायत में मचा हड़कंप.


दुमका. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैराबनी गांव में बुधवार रात उस समय हंगामा मच गया, जब एक महिला को दूसरे युवक के साथ घर में देख उसके देवर ने दोनों को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गयी. गुरुवार दोपहर महिला के पति के पहुंचने के बाद दोनों को कमरे से बाहर निकाला गया. इसके बाद मामले को लेकर गांव में पंचायत बैठी, लेकिन देर शाम तक कोई सहमति नहीं बन सकी.

पंचायती के दौरान महिला और युवक | Prabhat Khabar Network

पति बाहर करता है काम, महिला की युवक से थी जान-पहचान

जानकारी के अनुसार, महिला का पति बाहर रहकर काम करता है. महिला घर में अपने देवर के साथ रहती है. इसी दौरान उसकी दूसरे गांव के एक युवक से जान-पहचान हो गयी थी. दोनों के बीच अक्सर मुलाकात होने की बात सामने आयी. बुधवार रात युवक महिला से मिलने उसके घर पहुंचा था. इसी दौरान देवर को उसके घर में होने की जानकारी मिली और उसने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर ताला लगा दिया.

रातभर कमरे में बंद रहे दोनों, पति के पहुंचने पर खुला ताला

घटना की जानकारी मिलने पर रात में गांव के कई लोग मौके पर पहुंच गये. ग्रामीणों ने महिला के पति को इसकी सूचना दी. गुरुवार दोपहर पति के गांव पहुंचने के बाद कमरे का ताला खोला गया और दोनों को बाहर निकाला गया. इसके बाद मामले के समाधान के लिए पंचायत शुरू हुई.

पति बोला- विश्वास उठ गया, साथ रखने से किया इनकार

पंचायत में पति ने कहा कि घटना के बाद उसका पत्नी पर से विश्वास उठ गया है. उसने पत्नी को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया. साथ ही कहा कि यदि वह दूसरे युवक के साथ रहना चाहती है, तो उसे कोई आपत्ति नहीं है. हालांकि, पति ने पंचायत के निर्णय को स्वीकार करने की बात कही.

पुलिस की निगरानी में पंचायत, देर शाम तक नहीं बनी सहमति

मामले की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना की पुलिस भी गांव पहुंची. पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली और पंचायत के माध्यम से विवाद सुलझाने की प्रक्रिया पर नजर रखी. दोपहर से कई दौर की बातचीत के बावजूद देर शाम तक पंचायत किसी अंतिम निर्णय पर नहीं पहुंच सकी थी.

थाना प्रभारी बोले- पंचायत के निर्णय पर पुलिस की नजर

थाना प्रभारी जगन्नाथ धान ने बताया कि मामले में समझौते के लिए पंचायत की जा रही है. पति महिला को अपने साथ रखने के लिए तैयार नहीं है. पुलिस पंचायत के निर्णय पर नजर रख रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Jayswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >