नाग पंचमी-तीसरी सोमवारी का महासंयोग, बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

नाग पंचमी और तीसरी सोमवारी पर बासुकिनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब.गंगाजल, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा बाबा फौजदारीनाथ का दरबार.

बासुकिनाथ: राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव के 19वें दिन नाग पंचमी और तीसरी सोमवारी का पावन संयोग बासुकिनाथ धाम की आध्यात्मिक आभा को और खास बना रहा है. गंगाजल की धार, केसरिया वस्त्रों में सजे कांवरियों का सैलाब और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा धाम शिवभक्ति में डूबा नजर आ रहा है.

आस्था के सैलाब में डूबा बाबा का दरबार

नाग पंचमी पर बासुकिनाथ धाम में आस्था, भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा . मंदिर परिसर लगातार बोलबम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज रहा . बाबा फौजदारीनाथ पर चढ़ता गंगाजल श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का साक्षी बन रहा है. कठिन कांवर यात्रा पूरी कर पहुंचे श्रद्धालुओं में बाबा के दर्शन और जलार्पण को लेकर खासा उत्साह है.

बाबा बासुकिनाथ मंदिर परिसर.


डेढ़ बजे से ही लगने लगी कांवरियों की कतार

बाबा पर जलार्पण के लिए अहले सुबह करीब डेढ़ बजे से ही कांवरियों की कतार लगनी शुरू हो गयी. मंदिर प्रांगण से लेकर मेला परिसर तक चारों ओर केसरिया वस्त्रधारी श्रद्धालुओं का सैलाब नजर आया. सरकारी पूजा संपन्न होने के बाद मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया. महिला और पुरुष कांवरियों ने कतारबद्ध होकर बाबा भोलेनाथ पर अरघा के माध्यम से पवित्र गंगाजल अर्पित किया और सुख, शांति व समृद्धि की कामना की.

डाकबमों के लिए विशेष सतर्कता

तीसरी सोमवारी पर बड़ी संख्या में डाकबम भी बाबा के दरबार पहुंचे. डाकबमों को सुगमतापूर्वक जलार्पण कराने के लिए सुरक्षा बल और प्रतिनियुक्त अधिकारी विशेष रूप से सक्रिय रहे. भीड़ नियंत्रण और मेला व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए संबंधित अधिकारी अहले सुबह करीब दो बजे ही मंदिर पहुंच गये . दिनभर अधिकारी और कर्मी व्यवस्था संभालने में जुटे रहे.

कांवरियों की कतार संस्कार मंडप, क्यू कॉम्प्लेक्स और शिवगंगा कांवरिया शेड होते हुए कुशवाहा धर्मशाला तक पहुंच गयी. वरीय अधिकारी मंदिर स्थित कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के जरिये मेला क्षेत्र और मंदिर परिसर की लगातार निगरानी करते रहे.

इंटरनेट जलार्पण से बिना कतार चढ़ा रहे गंगाजल

मंदिर के निकास द्वार के समीप बनाये गये 10 जलार्पण काउंटर पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही. यहां श्रद्धालुओं द्वारा डाला गया गंगाजल पाइप के माध्यम से सीधे गर्भगृह में बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग तक पहुंचता है. श्रद्धालु इस सुविधा को इंटरनेट जलार्पण के नाम से जानते हैं. इस व्यवस्था से कतार में लगे बिना भी भक्त बाबा पर गंगाजल अर्पित कर सकते हैं.

शीघ्रदर्शनम से भी श्रद्धालुओं को राहत

लंबी कतार में अधिक समय नहीं बिताना चाहने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में शीघ्रदर्शनम की सुविधा भी उपलब्ध है. श्रद्धालु मंदिर कार्यालय से टोकन प्राप्त कर बाबा फौजदारीनाथ का दर्शन और जलार्पण कर रहे .

नाग पंचमी और तीसरी सोमवारी के पावन संयोग से बासुकिनाथ धाम में भक्ति की लहर और तेज हो गयी है. गंगाजल की धार, केसरिया कांवरियों का सैलाब और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच बाबा फौजदारीनाथ का दरबार पूरी तरह शिवमय नजर आ रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आदित्यनाथ पत्रलेख

आदित्यनाथ पत्रलेख वर्ष 2011 से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में दो दशकों से अधिक का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की बारीकियां सीखीं और राजनीतिक, सामाजिक तथा विकासात्मक मुद्दों पर सटीक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग की। जनहित से जुड़े विषयों पर फोकस्ड रिपोर्टिंग और तथ्यों को सत्य एवं तटस्थता के साथ प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख पहचान है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >