दुमका : एसपी कॉलेज कॉलेज में होने वाले चुनाव के लिए यहां कुल तीन मतदान केंद्र बनाये जायेंगे. प्रभारी प्राचार्य डॉ जगन्नाथ दास ने बताया कि ये मतदान केंद्र वर्ग कक्षा 17, 51 एवं 52 में बनाये जायेंगे. मतदान 9 बजे से साढ़े 3 बजे तक होगा. कॉलेज में इस चुनाव के बाबत मुख्य चुनाव पदाधिकारी डॉ वाईपी राय, चुनाव पदाधिकारी डॉ एलके पांडेय व पर्यवेक्षक के रूप में डॉ सुधीर कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है. निगरानी समिति में डॉ एसएन अधिकारी, डॉ सुधांशु शेखर एवं डॉ अमरनाथ झा शामिल किये गये हैं.
पीठासीन पदाधिकारी के रूप में डॉ एके वर्मा, डॉ गोपाल कुमार सिंह एवं डॉ केपी यादव शामिल को शामिल किया गया है. प्रथम मतदान पदाधिकारी के तौर पर डॉ शर्मिला सोरेन, प्रो एके डुंगडुंग एवं डॉ एसएल बोंडिया, द्वितीय मतदान पदाधिकारी के रुप में प्रो केबी टोप्पो, प्रो सुमित्रा हेम्ब्रम एवं प्रो पूनम हेम्ब्रम शामिल है. इस अवसर पर नियुक्त पदाधिकारियों को प्राचार्य डॉ दास ने निर्देश देते हुए कहा कि हर हाल में मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे तक उपस्थित हो जाना है.
