बासुकिनाथ मंदिर पहुंचे झारखंड के चीफ जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक, सपरिवार की पूजा-अर्चना

Dumka News: चीफ जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक सपरिवार बासुकिनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने षोडशोपचार विधि से बाबा फौजदारीनाथ की पूजा कर सभी के कल्याण और लंबी उम्र की कामना की. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

आदित्यनाथ पत्रलेख की रिपोर्ट 

Dumka News: झारखंड के चीफ जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक सपरिवार रविवार को बासुकिनाथ मंदिर पहुंचे. उन्होंने बासुकिनाथ मंदिर में अभिषेक कर पूजा किया. मंदिर के पांच वैदिक पंडितों द्वारा षोडशोपचार विधि से पूजा कराई गई. चीफ जस्टिस को संकल्प पूजा कराया गया. शिवलिंग के ऊपर दूध से अभिषेक कर बेलपत्र अर्पण किए. उनके पुरोहित कुंदन पत्रलेख और उनके सहयोगी पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच दूध, दही, घी, गुढ़, भांग, ईख का रस, गंगाजल आदि से भोलेनाथ का पंचामृत स्नान कराया गया. मंदिर प्रांगण में दस महाविद्या देवी की विधिवत पूजा कर पंडितों ने मंदिर प्रांगण में वैदिक आरती कराया. 

सुरक्षा कर्मियों और पुलिस बल बड़ी संख्या में तैनात

जिला प्रशासन के आला अधिकारियों से लेकर सुरक्षा कर्मियों और पुलिस बल बड़ी संख्या में तैनात थे. एक तरह से बासुकिनाथ मंदिर पुलिस छावनी में तब्दील हो गई थी. बासुकिनाथ मंदिर के प्रांगण में पांच सदस्यी सहयोगी पंडितों द्वारा स्वस्तिक वाचन पूर्वक बाबा फौजदारीनाथ के पूजन के लिए संकल्प कराकर विधि विधान पूर्वक सोलह उपचारों से पूजा कराया. पुरोहितों ने मुख्य न्यायाधीश को फौजदारी बाबा का पूजन कराने के बाद माता पार्वती, काली माता और पीतांबरा भगवती राजराजेश्वरी माता बगलामुखी के मंदिर मे भी विशेष पूजा अर्चना कराया. पूजा के उपरांत वन विभाग गेस्ट हाउस में कुछ देर विश्राम किया तथा जिला प्रशासन द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया.

डीसी ने चीफ जस्टिस को मंदिर में फोटो देकर सम्मानित किया

झारखंड के चीफ जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक को डीसी अभिजीत सिन्हा और एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार की ओर से उन्हें बाबा फौजदारीनाथ का स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया. डीसी ने अंग वस्त्र देकर चीफ जस्टिस का मंदिर प्रांगण में सम्मानित किया. रूद्राक्ष का माला भी भेंट स्वरूप दिया. मंदिर में पूजा व्यवस्था से अभिभूत होकर प्रसन्नता व्यक्त की. 

बाबा बासुकिनाथ से उन्होंने सभी के कल्याण की कामना की

पूजा के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बाबा बासुकिनाथ से उन्होंने सभी के कल्याण की कामना की है. भोलेनाथ से स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की है. कहा भोलेनाथ की कृपा से ही देश के सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कान संभव है. मौके पर जिला न्यायाधीश, डीसी अभिजीत सिन्हा, एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार, एसडीजेएम मोहित चौधरी, एसडीओ कौशल कुमार, डीएसओ राजेशेखर, मंदिर प्रभारी सह सीओ संजय कुमार, बीडीओ कुंदन भगत, डीएसपी सह पुलिस निरीक्षक श्यामानंद मंडल, मंदिर न्यास पर्षद सदस्य कुंदन पत्रलेख, पंडा धर्मरक्षिणी सभा अध्यक्ष मनोज पंडा, कुंदन झा, सारंग झा, आशीष कुमार आदि उपस्थित थे. 

यह भी पढ़ें: संकट में रांची का HEC: वेतन बकाया और नए वर्क ऑर्डर न मिलने से बिगड़े हालात, बड़े अधिकारियों ने भी छोड़ा साथ

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट की चेतावनी: सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन न मिली तो रूकेगा नगर विकास सचिव का वेतन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >