वोकेशनल क्राफ्ट सेंटर से कारीगरों की आय बढ़ेगी

बासुकिनाथ-भागलपुर स्टैंड के पास 40 लाख से होगा निर्माण, बोले विधायक

बासुकिनाथ. ग्रामीण उद्योगों और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए जरमुंडी प्रखंड के बासुकिनाथ भागलपुर स्टैंड के पास 40 लाख रुपये की लागत से वोकेशनल, क्राफ्ट सेंटर स्टोरेज सह सेल्स सेंटर का निर्माण होगा. सोमवार को विधायक देवेंद्र कुंवर ने कार्य का शुभारंभ कराया. विधायक ने कहा कि इस केंद्र से ग्रामीण शिल्पकारों, कारीगरों, महिला स्वयं सहायता समूहों और युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा. यहां प्रशिक्षण, कच्चे माल के भंडारण और उत्पादों की बिक्री की सुविधा एक ही स्थान पर मिलेगी. केंद्र में हैंडीक्राफ्ट पार्क, वर्कशेड, कच्चा माल बैंक, वेयरहाउस और कॉमन फैसिलिटी सेंटर विकसित किए जायेंगे. इससे स्थानीय उत्पादों को बाजार मिलेगा. कारीगरों की आय बढ़ेगी. यह निर्माण झारखंड सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा कराया जायेगा. मौके पर नगर संयोजक स्वरूप सिन्हा, रंजीत पांडे, वार्ड पार्षद केशव कुमार गुप्ता, मनोज राव, संदीप कुमार पांडे, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष पप्पू सिंह, नगर उपाध्यक्ष नरेश पांडा, संतोष कुमार झा, पवन कुमार सुमन, प्रवीण सिंह, विक्की सिंह, सेतु भगत, कार्तिक यादव, सलमान सहित कई स्थानीय लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

RAKESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >