मत्स्य पालकों को दिया गया प्रशिक्षण

दुमका : मत्स्य विभाग द्वारा मत्स्य पालकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण गादीकौरिया सचिवालय में मत्स्य मित्र आनंद माझी की अध्यक्षता में दिया गया. शिविर में पालकों को मत्स्य बीज के समुचित वृद्धि, पीएच अनुसार अम्लत्व नियंत्रण के लिए चुना डालने का विधि, अधिक उत्पादन के लिए लोकल फीड या सरसो के खल्ली चावल का कुंडा […]

दुमका : मत्स्य विभाग द्वारा मत्स्य पालकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण गादीकौरिया सचिवालय में मत्स्य मित्र आनंद माझी की अध्यक्षता में दिया गया. शिविर में पालकों को मत्स्य बीज के समुचित वृद्धि, पीएच अनुसार अम्लत्व नियंत्रण के लिए चुना डालने का विधि, अधिक उत्पादन के लिए लोकल फीड या सरसो के खल्ली चावल का कुंडा से बनाया गया फीड को तालाब में डालने की विधि आदि के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया. वहीं लाभ के बारे में भी अवगत कराया. शिविर में मारीया गोरती मुर्मू, कृष्ण पाल, लक्ष्मण देहरी, श्रीकांत तिवारी, राजरंजन भंडारी, संतोष मुर्मू, सुशीला मुर्मू, कौशल्या देवी, स्टेनलिस सोरेन मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >