चिह्नित आंदोलनकारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

दुमका : इधर चिह्नित झारखंड आंदोलनकारी संघ की ओर से जिला संयोजक विजय कुमार चौधरी ने राज्य के 922 झारखंड आंदोलनकारियों को पेंशन भुगतान यथाशीघ्र कराने की मांग की. श्री चौधरी ने कहा कि 15 अगस्त 2015 को उन्होंने ही रांची के चिह्नित आंदोलनकारियों को चेक प्रदान कर इसकी शुरुआत की थी. मानसून सत्र में […]

दुमका : इधर चिह्नित झारखंड आंदोलनकारी संघ की ओर से जिला संयोजक विजय कुमार चौधरी ने राज्य के 922 झारखंड आंदोलनकारियों को पेंशन भुगतान यथाशीघ्र कराने की मांग की. श्री चौधरी ने कहा कि 15 अगस्त 2015 को उन्होंने ही रांची के चिह्नित आंदोलनकारियों को चेक प्रदान कर इसकी शुरुआत की थी.

मानसून सत्र में इस वर्ष उन्होंने प्रक्रिया पूरी कर लिये जाने की बात कहते हुए दो माह के अंदर भुगतान कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन यह अवधि बीत गयी और पेंशन भुगतान नहीं हो पाया है, जिससे आंदोलनकारी खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं. प्रतिनिधिमंडल में लखन टुडू, कान्हू मुर्मू, रघुनाथ मरांडी, गौरीशंकर झा आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >