डीसी चौक के पास दुर्घटना के बाद जमा लोगों की भीड़.
दुमका : झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने दुमका में डी सी चौक के पास दुर्घटना में घायल महिला और बच्चे से रांची रिम्स में मुलाकात की और उनका हालचाल पूछा. उन्होंने डॉक्टरों से बेहतर इलाज के लिए कहा. रांची रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में सुशांता हेंब्रम का इलाज चल रहा है.
सुशांता पारा शिक्षिका है और घासीपुर में कार्यरत है. वह 10 सितंबर को सुबह बस स्टैंड जाने के लिए घर से पति और बच्चे के साथ निकली थी. रिक्शा पर सवार होकर जब वे बस स्टैंड जा रहे थे, जब एक ट्रक ने उन्हें ठोकर मार दिया, जिससे सुशांता व एउनके बेटे एलेक्श के अलावा रिक्शा चालक फागू मिर्धा घायल हो गये थे. तीनो को रिम्स रेफॅर कर दिया गया था.
