जमाईटीम ने वृंदावनी को किया पराजित

मसलिया : प्रखंड के मुर्गाथोल गांव में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाईनल सोमवार को खेला गया़ टूर्नामेंट का आयोजन मारसाल क्लब मुर्गाथोल की ओर से किया गया था. टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया. फाईनल जमाईटीम ने वृन्दावनी क्लब को 2-0 से पराजित कर दिया. मौके पर भाजपा आदिवासी मोर्चा के जिलाध्यक्ष […]

मसलिया : प्रखंड के मुर्गाथोल गांव में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाईनल सोमवार को खेला गया़ टूर्नामेंट का आयोजन मारसाल क्लब मुर्गाथोल की ओर से किया गया था. टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया. फाईनल जमाईटीम ने वृन्दावनी क्लब को 2-0 से पराजित कर दिया. मौके पर भाजपा आदिवासी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विशु टुडू व हथियापाथर पंचायत के मुखिया सह जिला उपाध्यक्ष सहदेव मरांडी ने विजेता

जामाईटीम व उपविजेता वृन्दावनी टीम को बड़ा-छोटा बकरा खस्सी देकर पुरस्कृत किया. सेमीफाईनल में हारनेवाले टीम को भी क्लब की ओर से पुरस्कृत किया गया. इस दौरान जयन्त साहा,राज कुमार, संतोष सोरेन, सनातन हांसदा, हीरा मुर्मू,मलय साहा,विनय धीवर, विष्णु नंदी,योगेन्द्र मुर्मू, मुर्गाथोल ग्राम प्रधान सुभाष हांसदा व गढ़द्वारा ग्राम प्रधान संजय टुडू,क्लब अध्यक्ष संदीप टुडू,सचिव राजीव हांसदा व कोषाध्यक्ष वासुदेव टुडू आदि मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >