कार्यक्रम . डीसी ने आसनपहाड़ी में की पहाड़िया समुदाय के साथ बैठक
महिलाओं ने पानी की समस्या व बदहाल आंगनबाड़ी केंद्र के बारे में डीसी को कराया अवगत
काठीकुंड: शनिवार को प्रखंड के आसनपहाड़ी गांव में आदिम जनजाति समुदाय के साथ एक बैठक में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने ग्रामीणों को स्वरोजगार व शिक्षा के लिए प्रेरित किया. जिसमें काफी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया. समुदाय के शिक्षित युवाओं से मिलते हुए उन्हें स्वरोजगार के साथ ही विभिन्न सरकारी नौकरियों में आरक्षण का लाभ उठाने, सीधी नियुक्ति का लाभ उठाने की बात कही. ग्रामीणों को पेंशन योजना व अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी. महिलाओं ने भी श्री सिन्हा के समक्ष पानी की समस्या, बदहाल आंगनबाड़ी केंद्र,
पहाड़िया कल्याण विभाग को यथावत रखने के साथ ही पेंशन सम्बंधी समस्याओं को रखा. मौके पर बसंत सिंह पहाड़िया, मनोज पहाड़िया, नवल किशोर सिंह, दामोदर गृही, ग्रामीण लवली कुमारी, तन्नू कुमारी, सुनैना कुमारी आदि मौजूद थे. इसके बाद श्री सिन्हा ने 100 बेड वाले छात्रावास के निर्माण के लिए गांव स्थित आदिम जनजाति आवासीय बालिका विद्यालय में जमीन का निरीक्षण किया. ग्रामीणों ने आवश्यता पड़ने पर और जमीन देने की बात कही.
