उत्पादकों से आधुनिक तरीके व तकनीक इस्तेमाल करने काे कहा गया
रानीश्वर : पाटजोड़ पंचायत भवन में शुक्रवार को प्रखंड के किसान क्लब व मछली पालकों की फेडरेशन गठन के लिए पाटजोड़ पंचायत के मुखिया मजनू मरांडी की अध्यक्षता में आमसभा हुई़
जिसमें होलीफेथ संस्था के अध्यक्ष अंजन बोस ने किसान क्लबों के गठन के तीन साल पूरा होने पर नाबार्ड से मिलने वाली सहयोग राशि मिलना बंद हो जाने की जानकारी दी तथा किसान क्लबों की गतिविधि जारी रखने के लिए फेडरेशन का गठन करने की अपील की़ श्री बोस ने कहा कि नाबार्ड के सहयोग से होलीफेथ संस्था प्रखंड के विभिन्न गांवों में किसान क्लब का तीन साल पहले गठन किया गया था़ उसका कार्यकाल समाप्त हो गया है़ अब किसानों को अपने बल-बुते आगे बढ़ना होगा़ अवसर पर उपस्थित नाबार्ड के डीडीएम नवीन चंद्र झा ने किसानों को संबोधित कर कहा कि रानीश्वर प्रखंड क्षेत्र में तालाबों की संख्या अधिक है़ यहां मछली उत्पादन की अपार संभावनाएं है़
किसान सामुहिक रूप से प्रयास करने पर मिशाल कायम कर सकता है़ कहा कि किसानों को मछली पालन व उत्पादन बढ़ाने के लिए आधुनिक तरीके से मछली पालन करना होगा तथा व्यवसायिक रूप देना होगा़ उन्होंने उन्नत किस्म के मछली का जीरा व भोजन की व्यवस्था करने पर भी बल दिया़ मौके पर पुलक घोष, सुशील चंद्र मांझी, शिबू राय, नारायण पाल, महादेव सिंह,भाग्यधर घोष आदि उपस्थित थे़
मछली पालकों को कराया हैचरी का परिदर्शन
जिला मत्स्य पदाधिकारी अलका पन्ना व नाबार्ड केडीडीएम के उपस्थिति में शुक्रवार को जरमुंडी प्रखंड के मछली पालकों को पाटजोड़ के हैचरी का परिदर्शन कराया गया़ हैचरी में मछली का जीरा कब उत्पादन किया जाता है़ तथा इसकी बाजार कहां है़ किस मौसम में मछली के अंडा से जीरा उत्पादन किया जाता है के बारे में जानकारी दिया गया़
नाबार्ड के डीडीएम नवीन चंद्र झा ने जरमुंडी प्रखंड से आये किसानों को नाबार्ड कौन-कौन सुविधा दे सकता है के बारे में जानकारी दी. पाटजोड़ गांव में पुलक घोष द्वारा लगातार पांच साल से हैचरी में मछली का जीरा उत्पादन किया जा रहा है़
