दुमका : पिछले साल हुई वार्ता के अनुरूप पारिश्रमक नहीं मिलने से क्षुब्ध होकर दुमका सदर अस्पताल में आडटसोर्शिंग के तहत काम करने वाले तमाम सुरक्षाकर्मियों, सफाई कर्मियों तथा लैट टेक्निशियन आदि हड़ताल पर चले गये हैं. लगभग 46 कर्मचारी सदर अस्पताल में ही पदस्थापित हैं. इनके हड़ताल में चले जाने से सदर अस्पताल की सफाई व्यवस्था जहां चरमरा गयी है, वहीं मरीजों और चिकित्सकों के साथ-साथ अन्य स्वास्थकर्मियों को भी भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है.
तय कार्यक्रम के तहत शनिवार से ये सभी कर्मी धरना पर भी बैठेंगे और अपना विरोध जाहिर करेंगे. इन कर्मियों में से किसी का पांच-छह माह का वेतन, तो कियी का तीन-चार माह का वेतन बकाया है. मांग के बावजूद भुगतान नहीं किया जा रहा. यहां 26 स्वीपर, 16 गार्ड, 4 लैब टेक्निशियन, फार्मासिस्ट व ड्रेसर शामिल हैं.
