दुमका : स्वयं सेवी संस्था नवीन संकल्प संस्थान की ओर से स्थानीय कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस विषय पर संस्था के सदस्यों ने अपने-अपने विचारों को पटल पर रखा. संस्था के संयोजक पवन कुमार झा ने कहा कि शिक्षा लोकतंत्र का ऐसा हथियार जिससे कोई भी जटिल कार्य क्षण में सुलझ सकता है. शिक्षा राष्ट्र निर्माण का बेजोड़ माध्यम है. वहीं सदस्य दुर्गश कुमार चौधरी ने कहा हम तब ही सभ्य समाज के इंसान कहलायेंगे,
जब हम अपनी शिक्षा का सदुपयोग अच्छे कार्यों में कर सकेंगे. रिजवान आलम ने कहा कि अशिक्षा से ही समाज में अशांति फैलती है. अपने संबोधन में सदस्य अनुराग कुमार ने कहा कि समाज के सुधार में महिलाओं की शिक्षा का भी महत्वपूर्ण योगदान है. संस्था के अन्य सदस्यों महेश कुमार मंडल, प्रणव पांडेय, विकास कुमार, किरण कुमार, आकाश मंडल ने विचार रखे.
