छात्र संघ चुनाव को लेकर समन्वय समिति ने शुरू किया दौरा

दुमका : छात्र समन्वय समिति ने संघ चुनाव को लेकर विभिन्न कॉलेजों में जनसंपर्क तेज कर दिया है. समिति के संयोजक अनिल कुमार मरांडी ने कहा कि समिति के समर्थित उम्मीदवार का इस चुनाव में पलड़ा भारी रहेगा और अपने विचारधारा से वे छात्रों को प्रभावित कर जीत हासिल करने में सफल होंगे. श्री मरांडी […]

दुमका : छात्र समन्वय समिति ने संघ चुनाव को लेकर विभिन्न कॉलेजों में जनसंपर्क तेज कर दिया है. समिति के संयोजक अनिल कुमार मरांडी ने कहा कि समिति के समर्थित उम्मीदवार का इस चुनाव में पलड़ा भारी रहेगा और अपने विचारधारा से वे छात्रों को प्रभावित कर जीत हासिल करने में सफल होंगे. श्री मरांडी ने कहा कि चुनाव से संबंधित समिति का घोषणा पत्र किसी भी दूसरे छात् संघ से काफी व्यापक है. श्री मरांडी के अलावा अध्यक्ष श्यामदेव हेंब्रम, सचिव सत्यम मेहरा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र मुर्मू, प्यारेलाल बेसरा, जोसेफ मुर्मू, ठाकुर हांसदा, संजय हांसदा जिलों का दौरा कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >