बासुकिनाथ : भाद्रपद शुक्लपक्ष मंगलवार को बाबा फौजदारीनाथ दरबार में शिवभक्तों की भीड़ जुटी रही. श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक जलार्पण व्यवस्था में मंदिर प्रबंधन जुटी हुई है. उत्तरवाहिणी गंगा सुल्तानगंज एवं बरारी भागलपुर से जल भरकर शिवभक्त फौजदारी दरबार गाजे-बाजे के साथ पहुंच कर जलार्पण कर रहे हैं.
मंगलवार को तकरीबन 25 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा पर जलार्पण कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की. महिला व पुरुष कांवरियों को बारी-बारी से गर्भगृह के अंदर प्रवेश कराकर पुलिस व्यवस्था के तहत पूजा-अर्चना कराया जा रहा है. संपूर्ण मंदिर बोल बम-बोल बम व हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा. यूपी, बिहार, बंगाल, मध्यप्रदेश एवं विभिन्न क्षेत्रों के श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है.
