पोस्टर चिपका कर दी जा रही कुष्ठ रोग की जानकारी

राष्ट्रीय कुष्ठ रोगी खोजी कार्यक्रम में जामुगुड़िया पहुंचे डीएलओ शिकारीपाड़ा : राष्ट्रीय कुष्ठ रोगी खोजी कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को प्रचार-प्रसार कार्य की निरीक्षण करने डीएलओ डां योगेन्द्र महतो जामुगुड़िया पहुंचे. डीएलओ डाॅ महतो ने बताया कि 5 से 18 सितंबर तक राष्ट्रीय कुष्ठ रोगी खोजी कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसके तहत सहिया द्वारा […]

राष्ट्रीय कुष्ठ रोगी खोजी कार्यक्रम में जामुगुड़िया पहुंचे डीएलओ

शिकारीपाड़ा : राष्ट्रीय कुष्ठ रोगी खोजी कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को प्रचार-प्रसार कार्य की निरीक्षण करने डीएलओ डां योगेन्द्र महतो जामुगुड़िया पहुंचे. डीएलओ डाॅ महतो ने बताया कि 5 से 18 सितंबर तक राष्ट्रीय कुष्ठ रोगी खोजी कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसके तहत सहिया द्वारा घर-घर पहुंच कर कुष्ठ रोगी का सर्वे करने, प्रत्येक घर के दीवार पर लिखने व दिया गया पोस्टर को गांव में चिपका कर जागरूकता फैलाने का कार्य किया जाना है. जामुगुड़िया में सहिया मीता देवी द्वारा किया गया कार्य का निरीक्षण किया गया तथा ग्रामीणों से संबंध में बात की गयी. जो संतोषजनक है. मौके पर चिकित्सा सहायक अरुण कुमार साह, दिलीप कुमार सिंह, सहिया
मीता देवी व ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >