आजादी के 70 सालों में भी गोलबंधा के पहाड़गोड़ा टोला में नहीं पहुंची बिजली
दुमका-फतेहपुर मुख्य मार्ग से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित है गांव
दुमका नगर : आजादी के 70 सालों में भी मसलिया प्रखंड क्षेत्र में ऐसे कई गांव हैं, जहां बिजली का एक बल्ब तक नहीं जल पाया है़ जहां आज लोग डिजिटल इंडिया से जुड़ रहे हैं. वहीं गांव के लोग आज भी ढिबरी व लालटेन के युग में ही है़ उनमें से ही एक गोलबंधा पंचायत अंतर्गत पहाड़गोड़ा टोला है़ यह गांव दुमका-फतेहपुर मुख्य मार्ग से महज सौ मीटर की दूरी पर है़ गांव में आदिवासी समुदाय के लगभग 30 परिवार है़ं
