बासुकिनाथ : गवर्नमेंट टूल्स रूम जरदाहा जरमुंडी में लघु अवधि प्रशिक्षण प्राप्त छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र वितरण का कार्य किया गया. मुख्य अतिथि प्लस टू स्कूल जरमुंडी के प्रधानाध्यापक रघुनाथ यादव द्वारा 15 छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया. इस समारोह में टूल्स रूम में लघु अवधि प्रशिक्षण के तहत ऑटो कैड, मोबाइल रिपैयरिंग, कम्पयूटर आदि कोर्स कराये जा रहे हैं.
गवर्नमेंट टूल्स रूम में 15 बच्चों को मिला प्रमाण पत्र
बासुकिनाथ : गवर्नमेंट टूल्स रूम जरदाहा जरमुंडी में लघु अवधि प्रशिक्षण प्राप्त छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र वितरण का कार्य किया गया. मुख्य अतिथि प्लस टू स्कूल जरमुंडी के प्रधानाध्यापक रघुनाथ यादव द्वारा 15 छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया. इस समारोह में टूल्स रूम में लघु अवधि प्रशिक्षण के तहत ऑटो […]

पेड़ लगायें, पर्यावरण बचायें
प्रधानाध्यापक रघुनाथ यादव ने टूल्स रूम के छात्र-छात्राओं को जीवन में पेड़ के महत्व से अवगत कराया. घर के आसपास कम से कम पांच पेड़ लगाने का संकल्प दिलाया. पर्यावरण की रक्षा हेतु पेड़ के महत्व के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी गयी. टूल्स रूम परिसर में फलदार पेड़ लगाये गये. मौके पर बिहारी लाल, मनोज, शंकर, परवेज, संजीव सहित छात्र छात्राएं मौजूद थे.