भागवत राउत नहीं शहीद राम मुर्मू के नाम हो विजयपुर चौक

निर्णय. 16 आना रैयतों ने पारित किया प्रस्ताव, कहा पश्चिम बंगाल में माओवादियों के खिलाफ लड़ते हुए श्री मुर्मू ने गंवायी थी जान सरकार से चौक पर बोर्ड लगाने व प्रतिमा स्थापित करने की मांग दुमका : सदर प्रखंड के सरुवा पंचायत के विजयपुर मौजा के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान जियाराम हेंब्रम की अध्यक्षता में […]

निर्णय. 16 आना रैयतों ने पारित किया प्रस्ताव, कहा

पश्चिम बंगाल में माओवादियों के खिलाफ लड़ते हुए श्री मुर्मू ने गंवायी थी जान
सरकार से चौक पर बोर्ड लगाने व प्रतिमा स्थापित करने की मांग
दुमका : सदर प्रखंड के सरुवा पंचायत के विजयपुर मौजा के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान जियाराम हेंब्रम की अध्यक्षता में बैठक की. जिसमें विजयपुर चौक का नामकरण दिवंगत राजनीतिक-सामाजिक कार्यकर्ता भागवत राउत के नाम पर किये जाने का विरोध किया गया तथा सर्वसम्मति से वर्ष 2000 में शहीद हुए सीआरपीएफ के दसवीं बटालियन के लांस नायक राम मुर्मू के नाम पर चौक का नाम रखे जाने का प्रस्ताव पारित किया. ग्रामीणों ने चौक पर बोर्ड लगवाने तथा सरकार से शहीद राम मुर्मू की प्रतिमा लगवाते हुए उनका स्मारक स्थापित कराने की मांग की.
ज्ञात हो कि 22 जून 2000 को पश्चिम बंगाल में माओवादियों के खिलाफ लड़ते हुए एक ऑपरेशन में लांस नायक राम मुर्मू शहीद हो गये थे. 2 मार्च 1965 को जन्मे राम नायक इसी विजयपुर गांव के रहने वाले थे. बैठक में सोलह आना रैयतों ने प्रतिमा स्थापित कराने को लेकर कुछ लोगों द्वारा भ्रम फैलाये जाने की शिकायत की. विरोध के बावजूद ऐसी पहल पर क्षोभ जताया. बैठक में शहीद राम मुर्मू की पत्नी छीता बास्की, बाबूजी सोरेन, दुलर हेंब्रम, लीली मुर्मू, ललिता मुर्मू, पिंकी सोरेन, मेरीफूल हेंब्रम, सुभाष चंद्र मरांडी, गोमस सोरेन, सुमन शेखर मुर्मू,
संजय हेंब्रम, रखिसल मुर्मू, चुनु सोरेन, बाबूसल सोरेन, बबलू मरांडी, नरेश मुर्मू, प्रधान सोरेन, संजय हांसदा, नीलम सोरेन, बाहामुनी हांसदा, मालती सोरेन, मुनी सोरेन, मांदो बास्की, मिनोती हांसदा, बादली सोरेन, सोनिया मुर्मू, जाता हांसदा, प्रोमिला सोरेन, बाहामुनी मरांडीसंदीप मुर्मू, रितेश हेंब्रम, राम टुडू, सोनालाल बास्की, बड़का मुर्मू, स्टीफन मुर्मू, संतोष हांसदा, गोमस्ता हेंब्रम, सुलेमान सोरेन, विलियम सोरेन, अशोक हेंब्रम आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >