2.5 करोड़ रुपये से दुरुस्त होंगी सड़कें

नगर परिषद‍ की बैठक में लिये गये कई महत्वपूर्ण निर्णय नप अध्यक्ष ने चापाकल मरम्मत के लिए कार्यरत कर्मियों की लापरवाही पर नाराजगी जतायी योजनाओं की सूची सात दिनों के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश खराब एलइडी लाइट की अविलंब मरम्मत कराने का आदेश दुमका : दुमका नगर परिषद‍ की बैठक अध्यक्ष अमिता रक्षित की […]

नगर परिषद‍ की बैठक में लिये गये कई महत्वपूर्ण निर्णय

नप अध्यक्ष ने चापाकल मरम्मत के लिए कार्यरत कर्मियों की लापरवाही पर नाराजगी जतायी
योजनाओं की सूची सात दिनों के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश
खराब एलइडी लाइट की अविलंब मरम्मत कराने का आदेश
दुमका : दुमका नगर परिषद‍ की बैठक अध्यक्ष अमिता रक्षित की अध्यक्षता में हुई, जिसमें 14वें वित्त आयोग से मिले आवंटन से 2.5 करोड़ रुपये की लागत से शहर की प्रमुख सड़कों के निर्माण, जीर्णोद्धार व कालीकरण का निर्णय लिया गया. वहीं एक अन्य प्रस्ताव पारित करते हुए सभी वार्ड पार्षदों से अपने-अपने क्षेत्र की योजनाओं की सूची उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया. इन योजनाओं की सूची सात दिनों के अंदर नगर पर्षद कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया, ताकि उन योजनाओं का समेकित से क्रियान्वयन कराने की अग्रेतर कार्रवाई हो सके.
पार्षदों ने बिजली मिस्त्री एवं चापाकल मरम्मति के लिए कार्यरत कर्मियों की सेवा में लापरवाही व उदासीनता पर नाराजगी जतायी गयी. पूजा एवं अन्य पर्व-त्योहारों को देखते हुए सभी खराब एलइडी लाइट की अविलंब मरम्मत कराने का आदेश दिया गया. बैठक में उपाध्यक्ष विनोद कुमार लाल, सिटी मैनेजर मेघनाथ चौधरी, वार्ड पार्षद पवन केशरी, किशोरेंद्र दास, शोभा देवी, इंदु देवी, कृष्णा देवी, दीपक स्वर्णकार, नरेंद्र प्रसाद साह, महेश राम चंद्रवंशी आदि मौजूद थे.
नगर परिषद की बैठक में उपस्थित वार्ड पार्षद व अन्य. फोटो । प्रभात खबर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >