हादसे में एक अन्य भी हुआ घायल
दुमका कोर्ट : शहर के डीसी चौक पर तेज रफ्तार की दो बाइक के सीधी टक्कर में एक की मौत हो गयी ओर एक बुरी तरह जख्मी हो गया. दुर्घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों घायल बाइक सवार को सदर अस्पताल ले गयी. जांच काने के बाद डाॅक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया. जबकि एक गंभीर रूप से घायल का इलाज चल रहा है. घायल युवक की पहचान सुमेन साहा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चोरकट्टा निवासी के रूप में हुआ. घायल युवक शैलेश माझी रामगढ़ थाना क्षेत्र के भंडारों का रहने वाला है.
