राज्य में शैक्षणिक कुव्यवस्था व्याप्त

कार्यक्रम. छात्र सम्मेलन में बोले जेसीएम के केंद्रीय अध्यक्ष अमित महतो छात्र खुद को संघ चुनाव के लिए करें तैयार दुमका : झारखंड छात्र मोरचा द्वारा एसपी कॉलेज के प्रशाल में छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस सम्मेलन में मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष सह सिल्ली विधायक अमित महतो, शिकारीपाड़ा विधायक नलिन सोरेन सहित पार्टी […]

कार्यक्रम. छात्र सम्मेलन में बोले जेसीएम के केंद्रीय अध्यक्ष अमित महतो

छात्र खुद को संघ चुनाव के लिए करें तैयार
दुमका : झारखंड छात्र मोरचा द्वारा एसपी कॉलेज के प्रशाल में छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस सम्मेलन में मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष सह सिल्ली विधायक अमित महतो, शिकारीपाड़ा विधायक नलिन सोरेन सहित पार्टी के कई नेता एवं छात्र कार्यकर्ता मौजूद थे. अपने संबोधन में अमित महतो ने कहा कि युवा शक्ति राज्य को सजाने-संवारने तथा व्यवस्था की खामियों को दूर करने में अहम भूमिका निभा सकती है. शैक्षणिक कुव्यवस्था से राज्य प्रभावित है. प्रतिभाएं पलायन को विवश हैं. सरकार की नीति भी शिक्षा एवं रोजगार को लेकर सही नहीं है.
रघुवर सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार स्थानीयता नीति, सीएनटी एवं एसपीटी एक्ट में रैयतों एवं मूल रैयतों को बरगला रही है. उन्होंने कहा कि राज्य की जिम्मेवारी युवा तरुणाई की है. राज्य को बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले शिबू सोरेन और युवा नेता हेमंत सोरेन के सपनों को साकार करने के लिए उनकी सोच को एक-एक व्यक्ति तक पहुंचाने का आह‍्वान किया. कहा कि भाजपानीत सरकार राज्य के खनिज संपदा को बेच कर जेब भरने में जुटी है. उन्होंने राज्य की व्यवस्था में परिवर्तन का भी आह्वान किया. शिकारीपाड़ा विधायक नलिन सोरेन ने तीन सप्ताह बाद होने वाले चुनाव को लेकर अपने को तैयार रखने पर जोर दिया. कहा कि उनके समक्ष राष्ट्रीय स्तर के छात्र संगठन होंगे. लेकिन मजबूत इरादे, अच्छा व्यक्तित्व और स्पष्ट मंशा उन्हें ऐसे बड़े कहे जाने वाले छात्र संगठनों से भी जीत दिलायेगी. उन्होने कहा कि जहां कठिनाई होगी, वहां उनके समर्थन में पूरी पार्टी तैयार रहेगी. इससे पूर्व अतिथियों ने लाल बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस अवसर पर जिला कमेटी गठित किया गया, जिसमें कैराफ मुर्मू जिला अध्यक्ष एवं सिद्धोर हांसदा विवि अध्यक्ष घोषित किये गये. मंच संचालन सत्यम कुमार ने किया. इस अवसर पर झामुमो जिला अध्यक्ष सुभाष सिंह, नगर अध्यक्ष रवि यादव आदि मौजूद थे.
एसपी कॉलेज प्रशाल में छात्र सम्मेलन के दौरान मंचासीन मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष सह सिल्ली विधायक अमित महतो, शिकारीपाड़ा विधायक नलिन सोरेन व उपस्थित छात्र-छात्राएं. फोटो । प्रभात खबर
वृहत झारखंड की परिकल्पना मुगलकालीन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >