बस व ट्रक की भिड़ंत में दर्जन भर कांवरिया घायल

शिकारीपाड़ा : दुमका-रामपुरहाट मुख्य सड़क पर लांगोपहाड़ी गांव के पास चिप्स लोड एक ट्रक व एक बस के भिड़ंत से बस में सवार दर्जनों लोग घायल हो गये. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. ग्रामीणों की मदद से घायल बगही, मुजफ्फरपुर निवासी सुरेंद्र राय, हरकू दास, सुरेंद्र साह, मोतीलाल साह, राम प्रवेश साह सहित […]

शिकारीपाड़ा : दुमका-रामपुरहाट मुख्य सड़क पर लांगोपहाड़ी गांव के पास चिप्स लोड एक ट्रक व एक बस के भिड़ंत से बस में सवार दर्जनों लोग घायल हो गये. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. ग्रामीणों की मदद से घायल बगही, मुजफ्फरपुर निवासी सुरेंद्र राय, हरकू दास, सुरेंद्र साह, मोतीलाल साह, राम प्रवेश साह सहित 12 व्यक्तियों को मोहुलपहाड़ी मसीही अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद सभी घायलों को छोड़ दिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुमका की ओर से बस नंबर बीआर 01 ए पी 7099 आ रही थी. सरसडंगाल की ओर से चिप्स लोड लेकर ट्रक नंबर सीजी 10 सी 5291 दुमका की ओर जा रहा था. लांगोपहाड़ी के पास बस व ट्रक में भिड़ंत हो गयी. जिससे बस में सवार अधिकांश यात्रियों को हल्की चोटें आयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >