गुप्त सूचना पर गोपीकांदर पुलिस ने की कार्रवाई
पश्चिम बंगाल ले जायी जा रही थी लकड़ियां
चालक व लकड़ी माफिया मौका देख फरार
गोपीकांदर : थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात अवैध लकड़ी लदे एक पिकअप वैन को जब्त किया है. रोलडीह गांव के पास से डब्ल्यूबी 53-3982 को जब्त किया गया. हालांकि गाड़ी का चालक और लकड़ी माफिया भागने में कामयाब रहा. इस पिकअप वैन में 21 पीस अवैध लकड़ी लदा हुई थी. जिसमें अधिकांश लकड़ियां गम्हार की थी. बहरहाल पुलिस गाड़ी के मालिक और लकड़ी कारोबारी का नाम-पता लगाने में जुटी है है.
ऐसे में अब तक प्राथमिकी भी दर्ज नहीं हो पायी है. गोपीकांदर इलाके में लकड़ी माफिया पिछले कुछ दिनों से खरौनी, मूसना, गोपीकांदर पंचायत के जंगलों में सक्रिय हो गये हैं. पिकअप वैन और ट्रैक्टर में लादकर उसे पश्चिम बंगाल में बेचा जाता है.
