दुमका में भी भूकंप के झटके से अफरा-तफरी

दुमका : भूकंप के झटके से दुमका, जरमुंडी एवं बासुकिनाथ में बुधवार को अफरा-तफरी मची. लोग जान बचाने के लिए घर छोड़कर बाहर निकले. शाम के 4.05 बजे को भूकंप के झटके महसूस किये गये. कुछ सेकेेंड तक के लिए इसे महसूस किया गया. ज्ञात हो कि बीते अप्रैल माह 2015 से लेकर अब तक […]

दुमका : भूकंप के झटके से दुमका, जरमुंडी एवं बासुकिनाथ में बुधवार को अफरा-तफरी मची. लोग जान बचाने के लिए घर छोड़कर बाहर निकले. शाम के 4.05 बजे को भूकंप के झटके महसूस किये गये. कुछ सेकेेंड तक के लिए इसे महसूस किया गया. ज्ञात हो कि बीते अप्रैल माह 2015 से लेकर अब तक पांच बार भूकंप के झटके इस क्षेत्र में महसूस किये गये हैं.

दुमका में करीब 4:18 में महसूस किये झटके
उपराजधानी दुमत का सहित आसपास के इलाके में भी अपराह्न 4.18 बजे के करीब भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये. रानीश्वर, मसलिया, काठीकुंड, जामा आदि इलाके में भी लोगों ने भूकंप के दौरान धरती में कंपन्न महसूस किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >