मौत होते ही टूटी स्वास्थ्य विभाग की नींद अज्ञात युवक का शव गांव से बरामद

दुमका : दुमका-देवघर मुख्य मार्ग पर जरमुंडी प्रखंड के कुशमाहा-चिकनिया गांव में देर रात पुलिस ने 35 साल के युवक का शव बरामद किया है. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम दृष्टया शव देखकर ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि किसी वाहन की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हुई है. उसके […]

दुमका : दुमका-देवघर मुख्य मार्ग पर जरमुंडी प्रखंड के कुशमाहा-चिकनिया गांव में देर रात पुलिस ने 35 साल के युवक का शव बरामद किया है. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम दृष्टया शव देखकर ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि किसी वाहन की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हुई है. उसके सिर पर गहरे जख्म के निशान है. आसपास के क्षेत्र के ग्रामीणों से उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की गयी. लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली थी. मामले की सूचना मिलते ही जरमुंडी थाना के सब इंस्पेक्टर नारायण सिंह ने पड़ताल की और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >