ग्राम प्रधानों ने भी शौचालय बनवाने की ली शपथ

दुमका : ग्राम प्रधान मांझी संगठन द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के तहत सोमवार को स्वच्छता संगोष्ठी आयोजित की गयी. जिसमें पत्रकार डॉ सुमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि आज के दिन में गांव शहरी क्षेत्र की तुलना में अधिक साफ-सुथरा है तथा आदिवासियों के घर की साज-सज्जा स्वच्छता का […]

दुमका : ग्राम प्रधान मांझी संगठन द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के तहत सोमवार को स्वच्छता संगोष्ठी आयोजित की गयी. जिसमें पत्रकार डॉ सुमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि आज के दिन में गांव शहरी क्षेत्र की तुलना में अधिक साफ-सुथरा है तथा आदिवासियों के घर की साज-सज्जा स्वच्छता का प्रतीक है. खुले में शौच से परहेज कर गांव को और स्वच्छ बनाया जा सकता है.

इसके लिए जन जागरुकता की आवश्यकता है. संगठन के प्रमंडलीय अध्यक्ष भीम प्रसाद मंडल ने ग्रामस्तर पर पंचमुखी शिक्षा की आवश्यकता पर प्रकाश डाला. कहा कि प्राथिमक शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य, विकास, संस्कार एवं स्वाभिमान पर भी हमें ध्यान देना होगा. संगोष्ठी में बासुकिनाथ बर्धन, इंगलिशलाल मरांडी, जाहेर थान-मांझी थान के प्रमंडलीय संयोजक रुसोराम बास्की, रुबीन सोरेन, चंदन सोरेन, देवी हांसदा, सुशील सोरेन, विभूति भूषण यादव, गाजो कुंवर आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >