दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को देखती भीड़.

रानीश्वर बाजार में सड़क दुर्घटना में युवक जख्मी रानीश्वर : थाना क्षेत्र के दुमका-सिउड़ी पथ पर रानीश्वर बाजार के पास शनिवार की शाम सड़क दुर्घटना में पाथरा गांव का एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है़ युवक का नाम सोनू है़ वह सड़क किनारे जा रहा था़ इस दौरान पश्चिम बंगाल से आ […]

रानीश्वर बाजार में सड़क दुर्घटना में युवक जख्मी

रानीश्वर : थाना क्षेत्र के दुमका-सिउड़ी पथ पर रानीश्वर बाजार के पास शनिवार की शाम सड़क दुर्घटना में पाथरा गांव का एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है़ युवक का नाम सोनू है़ वह सड़क किनारे जा रहा था़ इस दौरान पश्चिम बंगाल से आ रहे एक बाइक सवार ने उक्त युवक को धक्का मार दिया. युवक सड़क किनारे गिर गया़ स्थानीय लोगों ने उसका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया़ युवक की स्थिति गंभीर बतायी गयी तो उसे सिउड़ी में भर्ती कराया गया़ वहां से भी उसे रेफर कर दिया गया है़ ग्रामीणों ने धक्का मारने वाले को पुलिस के हवाले कर दिया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >