आदिवासी एकता मंच का सांस्कृतिक कार्यक्रम आज

दुमका : सिदो कान्हू इंडोर स्टेडियम में आदिवासी एकता मंच की बैठक शनिवार को हुई. जिसमें 21 अगस्त को आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बारे में विचार-विमर्श किया गया. इस कार्यक्रम में डिसेंट चिल्ड्रेन स्कूल, ऑल सेंट हेवेन एकेडमी, संध्या सोरेन डांस ग्रुप सहित कुल 23 डांस ग्रुप हिस्सा लेंगे. सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वच्छता […]

दुमका : सिदो कान्हू इंडोर स्टेडियम में आदिवासी एकता मंच की बैठक शनिवार को हुई. जिसमें 21 अगस्त को आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बारे में विचार-विमर्श किया गया. इस कार्यक्रम में डिसेंट चिल्ड्रेन स्कूल, ऑल सेंट हेवेन एकेडमी, संध्या सोरेन डांस ग्रुप सहित कुल 23 डांस ग्रुप हिस्सा लेंगे. सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वच्छता पर एक शिक्षाप्रद हास्य नाटक भी प्रस्तुत की जायेगी. संताली के प्रसिद्ध गायक सटीफन टुडू भी अपनी प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध करेंगे. कार्यक्रम का उद‍घाटन जिला परिषद‍ अध्यक्ष जॉयस बेसरा द्वारा किया जायेगा. कार्यक्रम पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक आयोजित होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >