लगातार बारिश से नदी-तालाब उफान पर

आपदा . दुमका िजले में िपछले 24 घंटे में 120 िममी हुई बािरश दुमका में आयुक्त कार्यालय के समक्ष गिरा विशालकाय वृक्ष, जाम में फंसे ट्रक व उफनती नदी. फोटो। प्रभात खबर 15 घंटे बाद शहर में बहाल हुई बिजली रानीश्वर-गोपीकांदर सहित कई इलाकों में बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी बहाल मसानजोर डैम का जलस्तर […]

आपदा . दुमका िजले में िपछले 24 घंटे में 120 िममी हुई बािरश

दुमका में आयुक्त कार्यालय के समक्ष गिरा विशालकाय वृक्ष, जाम में फंसे ट्रक व उफनती नदी. फोटो। प्रभात खबर
15 घंटे बाद शहर में बहाल हुई बिजली
रानीश्वर-गोपीकांदर सहित कई इलाकों में बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी बहाल
मसानजोर डैम का जलस्तर पिछले 24 घंटे में 3 फीट बढ़ा
जगह-जगह वृक्ष गिरने से आवागमन भी हुआ प्रभावित
दुमका : दुमका जिले में बुधवार की देर शाम से गुरुवार की देर रात तक झमाझम बारिश जारी रही. पिछले चौबीस घंटे में तकरीबन 120 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गयी है. ग्रामीण क्षेत्रों में तो और भी तेज बारिश होने की बात कही गयी है. लगातार बारिश से मयुराक्षी नदी का जलस्तर तकरीबन साढे तीन फीट तक बढ़ गया था. वहीं मसानजोर डैम के जलस्तर में भी तीन फीट की वृद्धि दर्ज की गयी है. मसानजोर डैम का जलस्तर 382 फीट तक पहुंच गया है. इधर शहर के तालाब भी लबालब होने के कगार पर पहुंच गये हैं. छोटे-छोटे जोरिया में भी बरसाती पानी की वजह से उफान देखा गया.
लगातार बारिश की वजह से दुमका शहरी क्षेत्र में दर्जनों स्थान पर वृक्ष गिर गये, जिससे तार व पोल भी क्षतिग्रस्त हो गये. इस वजह से लगभग पूरे जिले में बिजली की आपूर्ति ठप रही. शहरी फीडर नंबर 2 एवं 4 में लगभग 15 घंटे बाद बिजली की आपूर्ति बहाल हो सकी. कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि लगातार विद्युत आपूर्ति बहाल करने का काम जारी है. शाम सात बजे तक रानीश्वर एवं गोपीकांदर तथा लखीकुंडी सहित कुछ मुहल्लों को छोड़ सभी जगह बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >