सदर अस्पताल में नेत्र सहायक पद पर कार्यरत कर्मी ने अज्ञात पर दर्ज करायी प्राथमिकी
मंत्री के कार्यक्रम की पोस्ट पर अनर्गल टिप्पणी की
दुमका कोर्ट : सदर अस्पताल में नेत्र सहायक पद पर कार्यरत कर्मी राजहंस ने फर्जी आइडी बनाकर फेसबुक चलाने के मामले को लेकर नगर थाना में आइटी एक्ट की धारा 66सी के तहत किसी अज्ञात शख्स के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी के मुताबिक राजहंस के नाम से किसी दूसरे ने फर्जी आइडी बना ली और उसमें उसके प्रोफाइल फोटो का भी उपयोग कर लिया. मंत्री की मौजूदगी वाले कार्यक्रम के पोस्ट पर उसके आइडी से अनर्गल कमेंट किया गया था. उस फेसबुक पर राजहंस को ब्लॉक करके रखा गया है. राजहंस हेल्थ के नाम से बने इस आइडी को लेकर की गयी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पड़ताल में जुट गयी है.
