नॉमिनेशन 16 अगस्त को

10 अगस्त को जारी होगी मतदाता सूची एसकेएमयू में छात्रसंघ चुनाव का मामला डिग्री वन के छात्रों की सूची 9 अगस्त तक उपलब्ध कराने का निर्देश दुमका : एसकेएमयू में छात्रसंघ चुनाव के बाबत 10 अगस्त को मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जायेगा. इसके लिए सभी कॉलेजों से डिग्री वन के छात्रों की सूची […]

10 अगस्त को जारी होगी मतदाता सूची

एसकेएमयू में छात्रसंघ चुनाव का मामला
डिग्री वन के छात्रों की सूची 9 अगस्त तक उपलब्ध कराने का निर्देश
दुमका : एसकेएमयू में छात्रसंघ चुनाव के बाबत 10 अगस्त को मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जायेगा. इसके लिए सभी कॉलेजों से डिग्री वन के छात्रों की सूची 9 अगस्त तक उपलब्ध कराने का कहा गया है. 11 एवं 12 अगस्त को मतदाता सूची में सुधार किया जायेगा. 13 अगस्त को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा. 16 अगस्त को चुनाव के लिए अभ्यर्थियों द्वारा नॉमिनेशन किया जायेगा, जबकि 17 एवं 18 अगस्त को स्क्रुटनी होगी.
नाम वापसी 19 अगस्त को की जा सकेगी. 20 अगस्त को अभ्यर्थियों के नाम की घोषणा करते हुए सूची जारी की जायेगी. 21 तक ही चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार किया जा सकेगा. 24 अगस्त को कॉलेजों में मतदान होगा. 26 अगस्त को मतों की गिनती होगी. 31 अगस्त को विवि में अप्रत्यक्ष चुनाव होगा. एक सितंबर को चुनाव के परिणाम घोषित किये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >