जिले के एसपी-एससबी के कमांडेंट भी हुए सम्मानित

दुमका : एसएसबी कैंप विजयपुर के सभा कक्ष में पुलिस महानिदेशक डीके पांडेय ने 28 जुलाई को गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कछुआकांदर के जंगली पहाड़ी एवं दुर्गम इलाके में हुए मुठभेड़ में शामिल पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित किया. इस दौरान उन्होंने टीम में शामिल नेतृत्वकर्ता जवानों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली तथा अपनी […]

दुमका : एसएसबी कैंप विजयपुर के सभा कक्ष में पुलिस महानिदेशक डीके पांडेय ने 28 जुलाई को गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कछुआकांदर के जंगली पहाड़ी एवं दुर्गम इलाके में हुए मुठभेड़ में शामिल पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित किया. इस दौरान उन्होंने टीम में शामिल नेतृत्वकर्ता जवानों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली तथा अपनी जान की परवाह किये बिना अदम्य साहस, हौसला, बहादुरी एवं उत्कृष्ट कोटि के कर्त्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए जवाबी कार्रवाई करने की प्रशंसा की.

उन्होंने टीम में शामिल रहे सभी जवानों को सममानित किया. बता दें कि कछुआकांदर के जंगली पहाड़ी एवं दुर्गम इलाके में नक्सलियों के कैम्प किये जाने की सूचना पर आसिस्टेन्ट कमांडेंट नरपत सिंह के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल के द्वारा यह कार्रवाई की गयी थी तथा दो नक्सलियों को मार गिराया गया था. वहां से हथियार, मैगजीन, हैण्ड ग्रेनेड, गोलियां, खोखे, नक्सली साहित्य एवं अन्य सामान भी बरामद किया गया था. डीजीपी ने जिन्हें सम्मानित किया, मनोबल को उंचा बनाये रखने के लिए पुरस्कार से पुरस्कृत किया,

उनमें एसपी किशोर कौशल, कमांडेंट परीक्षित बेहरा, असिस्टेंट कमांडेंट नरपत सिंह, एचसी प्रदीप कुमार, भीम सिंह,प्रदीप कुमार,भीम सिंह, सुनील कुमार सिंह, गोपीकांदर थाना के सअनि योगेश्वर उरांव, एसएसबी के आरक्षी असीम टोप्पो, संदीप कुमार,धर्मेन्द्र कुमार, जसमुद्दीन शेख, गणेश सिंह राणा,अमरेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, दुलाल गोराई, श्यामनारायण ठाकुर, अमरेन्द्र सिंह, गणेश सिंह राणा, असीम टोप्पो, मुस्ताक अहमद बोकदा, योगेन्द्र कुमार, श्याम सिंह मेड़, हरीश राम, कदम अभय, जुटार सिंह, सोनू कुमार,भोसले हर्षद, अब्दुल रहमान, संदीप कुमार, केनाराम हलधर, आलोक राय जसमुद्दीन शेख शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >