ऑटो के पलटने से आधा दर्जन लोग जख्मी, तीन रेफर

गोपीकांदर : थाना क्षेत्र के दुर्गापुर से खरोनी जाने वाली सड़क पर विराजपुर गांव के पास के यात्रियों से भरा ऑटो के पलटने से करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को गोपीकांदर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर रूप से घायल एक […]

गोपीकांदर : थाना क्षेत्र के दुर्गापुर से खरोनी जाने वाली सड़क पर विराजपुर गांव के पास के यात्रियों से भरा ऑटो के पलटने से करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को गोपीकांदर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर रूप से घायल एक महिला समेत तीन लोगों को रेफर कर दिया गया. परिजनों की सहायता से सबारी किस्कू, जोतिन मुर्मू और जगरधन हांसदा को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. सभी घायल गोपीकांदर थाना क्षेत्र के काड़ीपहाड़ी गांव के रहने वाले हैं. घायल के परिजन ने बताया सभी लोग ऑटो में सवार होकर गांव लौट रहे थे. विराजपुर गांव के पास चालक के संतुलन खो देने से ऑटो सड़क के किनारे पलट गयी. सभी लोगों को चोटें आयी है. घटना के बाद चालक ऑटो छोड़कर मौके से फरार हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >