दिहाड़ी मजदूर से साइबर ठगी, खाते से 6969 रुपये उड़ाएअस्पताल के नाम पर झांसा देकर कराया भुगतान, 1930 पर दर्ज कराई शिकायत

मसलिया थाना क्षेत्र के गुमरो गांव में एक दिहाड़ी मजदूर राजू महतो को साइबर ठगों ने 6969 रुपये की ठगी का शिकार बना लिया। ठग ने खुद को अस्पताल कर्मी बताकर राजू को झांसा दिया कि उसकी नतनी के जन्म के बाद उसे अस्पताल से मिली राशि वापस करनी है। बातों में उलझाकर ठग ने राजू से फोन पे के जरिए पैसे ट्रांसफर करवा लिए। घटना के बाद पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। स्थानीय लोगों का कहना है कि डिजिटल भुगतान बढ़ने के कारण साइबर अपराधी गरीबों को निशाना बना रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी अज्ञात कॉल से बैंक जानकारी साझा न करें और संदिग्ध कॉल को रिपोर्ट करें।

प्रतिनिधि, दलाही. मसलिया थाना क्षेत्र के गुमरो गांव के एक दिहाड़ी मजदूर से साइबर ठगों ने 6969 रुपये ठग लिए. पीड़ित राजू महतो ने बताया कि रविवार दोपहर मजदूरी के दौरान उसके मोबाइल पर कॉल आया, जिसमें खुद को अस्पताल कर्मी बताकर ठग ने झांसा दिया. कॉल करने वाले ने कहा कि उसकी नतनी के जन्म के बाद अस्पताल से जो राशि मिली थी, उसे वापस करना है. बातों में उलझाकर ठग ने विश्वास दिलाया और मोबाइल के जरिए फोन पे से 6969 रुपये ट्रांसफर करा लिया. बाद में उसे ठगी का एहसास हुआ. पीड़ित ने जानकार लोगों से सलाह लेकर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई है. ग्रामीणों का कहना है कि डिजिटल भुगतान बढ़ने के साथ साइबर अपराधी अब कमजोर और गरीब तबके को निशाना बना रहे हैं. मजदूर के लिए यह राशि उसकी कई दिनों की मेहनत की कमाई थी. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी अनजान कॉल पर बैंक या भुगतान से जुड़ी जानकारी साझा न करें और संदिग्ध कॉल आने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर सूचना दें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANAND JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >