आस्था और उल्लास के साथ मनायी गयी चैती मनसा पूजा

मसलिया क्षेत्र के रंगामटिया गांव में चैती मनसा पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। मां मनसा के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। दो मंदिरों में विशेष पूजा हेतु श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। लोग सुख-समृद्धि और सर्प भय से मुक्ति की कामना के साथ मां मनसा की आराधना कर रहे थे। सुबह से ही भक्त स्नान कर नए वस्त्रों में पूजा स्थलों पर पहुंचने लगे थे। मां की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाया गया और पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच घट स्थापना कर पूजा संपन्न कराई। अरुण पंडित समेत स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पूजा पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा है और इसका विशेष महत्व है।

प्रतिनिधि, दलाही. मसलिया क्षेत्र के रंगामटिया गांव में चैती मनसा पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई. मां मनसा के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूबा रहा. गांव के दो मंदिरों में पूजा को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. लोगों ने सुख-समृद्धि और सर्प भय से मुक्ति की कामना के साथ मां की विशेष आराधना की. सुबह से ही श्रद्धालु स्नान कर नए वस्त्रों में पूजा स्थलों पर पहुंचने लगे थे. मां मनसा की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाया गया. पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच घट स्थापना कर विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई. गांव के अरुण पंडित समेत स्थानीय लोगों ने बताया कि चैती मनसा पूजा का विशेष महत्व है. यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है. मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु यह पूजा करते हैं. बताया गया कि वार्षिक मनसा पूजा श्रावण माह के अंतिम दिन आयोजित की जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANAND JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >