दुमका : दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुसुमडीह गांव के पास चलती यात्री बस की छत से गिर कर एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जहां उसका इलाज चल रहा है. घायल जामेरूल मुल्ला वीरभूम जिला के नलहटी थाना क्षेत्र अंतर्गत मधूरा गांव का रहनेवाला है. घायल ने बताया वह कबाड़ का खरीद-बिक्री का काम करता है. शुक्रवार को वह देवघर से यात्री बस की छत में बैठ कर रामपुरहाट जा रहा था. कुसुमडीह के पास चलती बस की छत से नीचे गिरकर घायल हो गया. अब तक मामला दर्ज नहीं हुआ है.
