बोलेरो से पीछा कर ट्रक को रोका
चालक-खलासी को नीमपहाड़ी के पास छोड़ कर ट्रक ले भागा
पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी
रानीश्वर : मसानजोर थाना क्षेत्र के दुमका-सिउड़ी मुख्य पथ से बुधवार की देर रात चावल लदा लेकर अपराधी फरार हो गये. जानकारी के अनुसार चावल लदा ट्रक बंगाल के वर्द्धमान से बिहार की ओर जा रहा था़ अपराधियों ने मसानजोर के पास से बोलेरो से ट्रक का पीछा कर ट्रक के चालक व खलासी को अपने कब्जे में लेकर नीमपहाड़ी के पास छोड़ दिया. उसके बाद ट्रक लेकर भाग गया है़ गुरुवार की सुबह स्थानीय लोगों ने थाना को सूचना देने के बाद मसानजोर पुलिस चालक व खलासी दोनों को अपने कब्जे में लिया है़ मसानजोर थाना प्रभारी कन्हैया दास ने बताया कि अपराधियों ने चालक व खलासी को बेहोशी की हालत में छोड़ा था़
दोनों का इलाज कराने के लिए दुमका अस्पताल में भरती कराया है़ मसानजोर थाना प्रभारी कन्हैया दास ने बताया कि चालक का नाम कान्हाई पंडित है, जो बांका का रहनेवाला है़ वहीं खलासी का नाम कपिल राउत है़ थाना प्रभारी श्री दास ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है़ सनद रहे कि इसी थाना क्षेत्र के मसानजोर से पारसिमला के बीच दुमका-सिउड़ी मुख्य पथ से इसके पहले भी ट्रक लूट की घटना घटित हुई थी. मसानजोर से पारसिमला के बीच जंगल होने का लाभ अपराधियों को मिल जाता है़ जिससे इस क्षेत्र में लूट की घटना होती है़
