कमरडीहा प्रीमियर लीग का समापन, आरपीएल टीम बनी विजेता

बासुकिनाथजरमुंडी प्रखंड के लोगाय कमरडीहा गांव में कमरडीहा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। उद्घाटन पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने किया। फाइनल मैच में आरपीएल टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 117 रन बनाए, जबकि केकेआर टीम 114 रन ही बना सकी। अमन कुमार को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। जैकी पांडेय बेस्ट बल्लेबाज और मैंन ऑफ द सीरीज चुने गए। विजेता टीम को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान कर बादल पत्रलेख ने खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की। उन्होंने खिलाड़ियों को स्वावलंबी बनने और क्षेत्र का नाम रोशन करने को प्रेरित किया। आयोजन में स्थानीय गणमान्य लोग और क्रिकेट प्रेमियों का योगदान रहा।

प्रतिनिधि, बासुकिनाथ. जरमुंडी प्रखंड के लोगाय कमरडीहा गांव स्थित मैदान में कमरडीहा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. उद्घाटन पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. फाइनल मैच में आरपीएल टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की. कप्तान लवलेश ने 21 रन, अमन ने 34 और करन ने 24 रन बनाए. टीम ने 12 ओवर में 4 विकेट खोकर 117 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर टीम 12 ओवर में 4 विकेट पर 114 रन ही बना सकी. इस तरह आरपीएल टीम विजेता बनी. फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच अमन कुमार को दिया गया. बेस्ट गेंदबाज कुलदीप यादव बने, बेस्ट बल्लेबाज जैकी पांडेय रहे और मैन ऑफ द सीरीज का खिताब भी जैकी पांडेय को मिला. मुख्य अतिथि बादल पत्रलेख ने विजेता टीम को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. उन्होंने कहा कि खिलाड़ी खेल भावना से खेलते हुए अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं. आयोजक समिति ने पूर्व मंत्री का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया. बादल पत्रलेख ने खिलाड़ियों के अनुशासन और खेल भावना की सराहना की और युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. मौके पर पूर्व मुखिया पप्पू पुजहर, बिहारी यादव, परमानंद सिंह, विश्वजीत सिंह, पंचायत समिति सदस्य लवलेश झा, राजेश यादव, मनोज यादव, जनार्दन यादव और राजू दास मौजूद रहे. टूर्नामेंट को सफल बनाने में कपिल, बालमुकुंद, राजेश, लवलेश, संतोष, राजू, कुंदन और क्रिकेट प्रेमियों का योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANAND JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >