प्रलोभन देकर ईसाई मिशनरीज कर रही धर्म परिवर्तन का काम : डॉ सुमन

दुमका : ईसाई मिशनरीज सुख, सुविधा देने के नाम में धर्म परिवर्तन करने का काम कर रही है. उक्त बातें मंगलवार को हिंदू जागरण मंच के संघ प्रचारक डॉ सुमन ने प्रेसवार्ता में कही. उन्होंने कहा कि ईसाई समाज हिंदुओं को रुपये, नौकरी, शिक्षा आदि का प्रलोभन देकर अपना उल्लू सीधा कर रही है. वहीं […]

दुमका : ईसाई मिशनरीज सुख, सुविधा देने के नाम में धर्म परिवर्तन करने का काम कर रही है. उक्त बातें मंगलवार को हिंदू जागरण मंच के संघ प्रचारक डॉ सुमन ने प्रेसवार्ता में कही. उन्होंने कहा कि ईसाई समाज हिंदुओं को रुपये, नौकरी, शिक्षा आदि का प्रलोभन देकर अपना उल्लू सीधा कर रही है. वहीं उन्होंने बताया कि हिंदू जागरण द्वारा संताल-सनातन धर्म सम्मेलन का आयोजन गुरुवार को शहर के गांधी मैदान में किया जा रहा है. जिसमें संतालपरगना के सभी जिलों से लोग जुटेंगे.

साथ ही देश विरोधी तथा धर्म विरोधी ताकतों को मुंह तोड़ जवाब देंगे. संताल सनातन धर्म के संयोजक इंग्लिशलाल मरांडी ने बताया कि इस सम्मेलन में संताल समाज के पुरखा बाबा लुखिराम हेंब्रम, तुनु मुर्मू, समा देहरी आदि मौजूद रहेंगे. साथ ही सभी गांव के मांझी हाड़ाम, गोड़ेत, पाराणिक सहित अन्य शामिल होंगे. मौके पर हिंदू जागरण मंच के प्रदेश महामंत्री बाणी कुमार राय, संतालपरगना संयोजक मुकेश कुमार शुक्ला, संताल सनातन धर्म के सह संयोजक रोसोराम बास्की आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >