चाबी मांगी, टंकी से निकाला डीजल और लगा दी आग

दुमका : वहां काम करने वाले मजदूरों और जेसीबी ऑपरेटरों ने बताया कि नक्सली 30 से 35 की संख्या में थे. उनमें से कुछ वर्दी में थे. कई के पास हथियार थे. वे लोग आये और बिना कोई दबाव के सीधे गाड़ी की चाबियां मांग ली और उसकी टंकी से डीजल निकालकर आग लगा दिया. […]

दुमका : वहां काम करने वाले मजदूरों और जेसीबी ऑपरेटरों ने बताया कि नक्सली 30 से 35 की संख्या में थे. उनमें से कुछ वर्दी में थे. कई के पास हथियार थे. वे लोग आये और बिना कोई दबाव के सीधे गाड़ी की चाबियां मांग ली और उसकी टंकी से डीजल निकालकर आग लगा दिया. इससे पहले सभी कर्मियों से उनके मोबाइल उनलोगों ने ले लिए और गाड़ी में रखे व्यक्तिगत सामान कपड़े आदि भी निकलवा दिया. अपनी ही आंखों के सामने सारे कर्मी गाड़ियों को धू-धू जलते देखने को मजबूर हुए. बाद में वे लोग मुख्य सड़क तक पहुंचे. उन्होंने उनसे गाड़ी जलाने को लेकर कुछ भी नहीं कहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >